4 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च के बाद भी हिचकोले खाती PWD की सड़क
ठेकेदार की 5 साल गारंटी पर नतमस्तक होता लोक निर्माण विभाग
भानुप्रतापपुर :- विकास की नई परिभाषा में प्रगति का एक रास्ता सड़क से होकर गुजरता है लेकिन सम्बलपुर से दुर्गकोंदल तक लगभग 15 किलोमीटर तक लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क नवनी करण किया जा रहा है जो बेहद ही खराब है सड़क पूर्ण रूप से तैयार भी नही हुआ है और जगह जगह पर सड़क धसने लगा है और गड्ढों के रूप ले लिया है। हालत यह है कि सड़कों की ऊपरी परत ही गायब होते दिख रही है इन पर सरपट दौड़ने वाले वाहन भी हिचकोले खाने लगे हैं। सड़क के निर्माण में 4 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद स्थिति निराशाजनक दिख रही है।
विभाग के प्रमुख अधिकारी स्वयं मान रही है कि अधिक बारिश होने से सड़क खराब हुई है
कोरोना वायरस के चलते आर्थिक संकट का सामना कर रहे प्रदेश में सड़कों की मरम्मत और निर्माण की राह आसान नहीं है लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार की लापरवाही से बन रही सड़क इतनी जल्दी खराब हो रही है ईधर विभाग कहना है की 5 वर्षो तक सड़क की देख रेख करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। यहाँ सोच कर विभाग भी अपने हिस्से का कमीशन लेकर चुप हो जाता है और या देखा जाता है जिस जगह पर सड़क खराब होती है उस जगह पर ठेकेदार रिपेयरिंग तो जरूर करता है लेकिन वहां पर राहगीर हिचकोले खाने मजबूर हो जाते है और कई बार घटना दुर्घटना भी हो जाती है।
सड़क निर्माण के बारे में बात करें तो तकनीक, स्पेसिफिकेशन, मॉनिटरिंग और पूरे सिस्टम जरूरी है किंतु यहां के लोक निर्माण विभाग सड़को को ठेकेदार के भरोसे छोड़ देते है इस भरोसे की 5 वर्षो तो ठेकेदार के द्वारा रिपेरिंग तो किये ही जाना है
No comments:
Post a Comment