भूमि पट्टे के नाम पर जबरन वसूली
बीजेपी का धरना प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन
बीजेपी का धरना प्रदर्शन
भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा आज गुरुवार को शासकीय नजूल आबादी मद भूमि के व्यवस्थापन भू-भाटक राशि के रूप में जबरन वसूली के विरोध में थाना के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विरोध जताया एवं राज्यपाल के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं राज्य सरकार के रवैया से नाराजगी जाहिर करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। उनके द्वारा कहा गया कि नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के अंतर्गत शासकीय नजूल आबादी भूमि पर वर्षो से काबिज है जिन्हें तहसीलदार के द्वारा भूमि व्यवस्थापन निर्धारित कर वसूली जा रही है। जबकि भाजपा सरकार निशुल्क पट्टा वितरण करने का निर्णय लिया गया था।
राज्य सरकार के पंजीयन विभाग द्वारा निर्धारित वर्तमान बाजार मूल्य का 152 प्रतिशत किया गया है, तथा पृथक से उपकर व अधोसंरचना शुल्क जोड़ा जा रहा है, जो कि काबिज लोगों की आर्थिक क्षमता से बहुत ज्यादा है। विगत 03 माह के लॉकडाउन के पश्चात वर्षों से शासकीय नजूल आबादी भूमि पर काबिज लोगो से भू भाटक के रूप में जबरिया वसूली का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पंचायत अंतर्गत कई गरीब परिवार निवासरत है। इन परिवार का आवास प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाया गया है वही मध्यम वर्गीय परिवार के लिए भारी भरकम राशि अदा किया जाना संभव नही है। राशि जमा नही किये जाने पर मकान तोड़ने व बेदखल किये की धमकी दिए जा रहे है, जिससे लोग अत्यधिक डरे सहमे हुए है। यदि भविष्य में जनधन की हानि होती है तो इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। नजूल भूमि आबादी मद कि भूमि के व्यवस्थापन के लिये राशि लेने के निर्णय को वापस लिए जाए।
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से निखिल सिह राठौर, बुधनु पटेल,हेम प्रकाश शिवहरे, अभय पांडे, ब्रिजेश चौहान, कस्तूरचंद जैन, नरोत्तम सिह चौहान, बाबूलाल विश्वास, रणवीर सिंह,ललित साहू, आकाश सोलंकी ,मनीष साहू,राजिंदर रंधावा, संध्या साहू,सतीश यादव, ललित गांधी, नंदलाल वट्टी,पावल मसीह,डीकेश साहू,तिब्बत साहू
रंजीत ठाकुर, मनोज तिवारी, अनूप कुमार,रमेश तिवारी, मंजू मोटवानी, नारायण सिंह, विष्णु सोनी, शान्ति सोनी, उषा शर्मा, निर्मल सिंह,राजिंदर कौर, राजकुमार यादव, सुशील आहूजा,दयालदास, आलोक घोष सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने किया पलटवार
बीजेपी के द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि भाजपा के द्वारा पट्टे को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाया जा रहा है जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी स्थिति परिस्थितियों में न तो जमीन से बेदखल किया जाएगा और न ही उनके मकान को तोड़ा जाएगा। बीजेपी के द्वारा राजनीति रोटी सेकने के उद्देश्य से लोगो को बरगलाया जा रहा है, जबकि देखा जाए तो बीजेपी के अधिकांश बड़े नेताओं द्वारा जो धरना में बैठे हुए है उन्ही के द्वारा भूमि पट्टे के लिये आवेदन किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment