Wednesday, July 29, 2020

बैंक की गलती के चलते भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक

भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक 


 विभाग ने की बैंक मैनेजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
भानुप्रतापपुर। प्रदेश सरकार के आदेशों का अवहेलना करते हुए इलाहाबाद बैक कांकेर शाखा के  मैनेजर के तुगलकी फरमान के चलते लोग त्रस्त हो रहे है। बैंक मैनेजर के लापरवाही के चलते आज दो माह उपरांत भी कांकेर जिले के संवेदनशील क्षेत्र आमाबेड़ा व उसेली जिला यूनियन प्रबन्ध समिति के अंतर्गत सैकड़ों तेंदूपत्ता संग्रहको का भुगतान नही हो सका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कांकेर को पत्र लिखकर संबंधित बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
विदित हो कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। ग्रामीणों के जीविकोपार्जन के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। लेकिन  इलाहाबाद बैंक के द्वारा आज दो माह बाद भी आरटीजीएस न करते हुए उन्हें  भुगतान के लिए घुमाए जा रहे है।
 जबकि आमाबेड़ा परिक्षेत्र के अधिकांश संग्रहको का खाता इलाहाबाद बैंक कांकेर शाखा में है। विभाग के द्वारा इलाहाबाद बैंक में संग्रहको के खाता होने के कारण उन्ही बैंक राशि जमा की जा रही है। दूसरे बैंक में यदि राशि जमा की जाती है तो बैंक के यदि संग्रहको के खाता गलत हो जाने पर राशि दूसरे के खाते जा सकती हैं इसलिए इलाहाबाद बैंक में राशि जमा की जा रही। 
संग्रहको के भुगतान की समस्या का निराकरण को लेकर प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी द्वारा बैक मैनेजर हिरेश्वर प्रसाद वैध से चर्चा किये जाने पर मैनेजर के द्वारा प्रबंधक एवं पोषक अधिकारियों को कहा गया कि खीर मलाई देना बैंक खाये हम सिर्फ मजदूरी करे, इस अशोभनीय शब्द व दुर्व्यवहार  का उल्लेख आमाबेड़ा  वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा अपने संदर्भित पत्र क्रमांक 05 में लेख किया गया है तथा बैंक मैनेजर द्वारा विगत दो माह से समिति के प्रबंधको को उनके पत्र के पावती नही दिया गया। उन्हें चिल्लाते हुए बैंक से भगा दिया जाता है।
पूरे वनमंडल में सिर्फ इलाहाबाद बैंक कांकेर के खाता धारकों के साथ ही यह समस्या आ रही इसका पूर्ण रूप से जिम्मेदार घूसखोर मैनेजर हिरेश्वर प्रसाद वैध के ऊपर वन मंडल अधिकारी के द्वारा अपने पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर को एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। वही पर आमाबेड़ा अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र में भुगतान विलम्ब होने पर अप्रिय घटना का भी लेख किया गया है।
                  डी.एफ.ओ मनीष कश्यप

इस सम्बंध में डीएफओ मनीष कश्यप पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर ने जानकारी देते हुए बताया आमाबेड़ा वन परिक्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्रहको  की भुगतान संबंधित शिकायत प्राप्त हुई जिस पर मेरे द्वारा कलेक्टर व एसपी कांकेर को पत्र लिखकर इलाहाबाद बैंक मैनेजर के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई।

Wednesday, July 22, 2020

सैकड़ो की तादात में कर्मचारी द्वारा बॉस की अवैध कटाई

सैकड़ो की तादात में कर्मचारी द्वारा  बॉस की अवैध कटाई
मामला दुर्गुकोंदल के बांसागार का

भानुप्रतापपुर/दुर्गुकोंदल। पूर्व वनमंडल परिक्षेत्र दुर्गुकोंदल के बांसागार प्रभारी डिप्टी रेंजर राम चरन नेगी के द्वारा डिपो मेंटनेंस के नाम से अवैध रूप से सैकड़ों की तादात में कर्रामाढ़ के जंगल से बॉस की कटाई  कर बांसागार परिवहन कराया गया है काटे गए बॉस का कोई भी रिकार्ड नही है।
वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा नियम कायदों को दर किनार करते हुए अपने बनाये नियम  चला रहे है। हालहि में दुर्गुकोंदल के बांसागार प्रभारी डिप्टी रेंजर के कुछ ऐसे ही कारनामा सामने आया है। इनके द्वारा डिपो में बॉस के कमी को पूरा करने के लिये कर्रामाढ़ जंगल से बिना परमिशन के सैकड़ो की तादात में बॉस की अवैध कटाई करवाये गए। 
विदित हो कि विभागीय जानकारी के अनुसार बॉस की कटाई का उचित समय अक्टूबर से जून माह में की जाती है। कटाई के समय बॉस के साइज को भी देखा जाता है। पर डिपो प्रभारी साहब द्वारा अपने स्वार्थ व मेनटेस के लिए सैकड़ों  की तादात में पतले पतले बॉस कटवा दिए गए। इतने मात्रा में बॉस की अवैध कटाई किया जाना गलत है, अब देखने वाली बात यह होगी कि विभागीय तौर  कर्मचारी कार्यवाही क्या होती है।

वही इस संबंध में डिपो प्रभारी राम चरन नेगी ने बताया कि डिपो में बॉस की कमी होने के कारण मेरे द्वारा अपने गांव घर से कटवा कर पूर्ति की गई है।

Monday, July 20, 2020

सहित क्षेत्र में सट्टा का कारोबार जोरो पर आखिर क्यों नहीं हो पा रही है कार्यवाही

कार्यवाही को लेकर विभाग मौन,खाईवाल का हौसला बुलंद
भानुप्रतापपुर। विभागीय उदासीनता के चलते नगर सहित क्षेत्र में सट्टापट्टी का कारोबार तेजी से चल रहा है। दर्जनों की तादात में खाईवाल एवं उनके एजेंटो के द्वारा रोजाना लाखो रुपये के सट्टा-पट्टी लिखने का काम घूम-घूम कर किया जा रहा है। 

गौरतलब हो कि एक ओर
कोरोना काल मे अन्य सभी प्रकार के व्यवसाय प्रभावित हो रहे है वही दूसरी ओर सट्टापट्टी का काम   आज भी तेज गति से जारी है। वही अब सट्टा लिखने व भेजने का काम मोबाइल के माध्यम से किये जा रहे है। दूसरे शब्दो में कहे तो सट्टा अब हाईटेक हो गया है। खाईवाल एवं उनके एजेंटों कि दुकानदारी खुलेआम चौक चौराहो पर,खाईवाल एवं उनके एजेंटो के घर व दुकानो  में वही कर्मचारियों के मांग पर शासकीय कार्यालयों में भी जाकर लिखने व वसूली का काम धड़ल्ले से किये जा रहे है।
भानुप्रतापपुर नगर की बात करे तो बस स्टैंड सटोरिया हब बन चुका है, कई लोग वहा पर लिखते देखे जा सकते है,इनके अलावा नयापारा, सुभाषपारा, सरकारी हॉस्पिटल के पास, अंतागढ़ रोड गैस एजेंसी के पास, संजयपारा, बाजारपारा, तहसील कार्यालय के पास,सलिहापरा ,इनके अलावा आस-पास गांव मुल्ला, चौगेल, संबलपुर, इत्यादि गावो में एजेंटों के माध्यम से खुलेआम लिखने का काम किया जा रहा है।

सट्टापट्टी के अवैध कारोबार मे कई  परिवार तबाह हो चुके है व हो रहे है वही लोग अपनी गाढ़ी कमाई गवा रहे है,नाबालिग वर्ग भी इनके संलिप्त में आकर अपने भविष्य गवा रहे है व दिनों दिन अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। वही  इन सटोरियो के खिलाफ हल्के कार्यवाही होने से इनके हौसले भी बुलन्द रहते हुए बेख़ौफ कार्य को अंजाम देने में लगे हुए है।

Sunday, July 12, 2020

मुनगा पौष्टिक के साथ ही शरीर के लिए लाभदायक-आर सी मेश्राम



मुनगा सहित अन्य प्रजातियों के पौधे एवं सब्जी व फल बीज का निशुल्क वितरण


भानुप्रतापपुर। पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत कापसी,पूर्व परलकोट,पश्चिम परलकोट, एवं कोयलीबेड़ा वन परिक्षेत्र में शनिवार को आर सी मेश्राम वनमंडलाधिकारी पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर के नेतृत्व व दिनेश तिवारी वन परिक्षेत्र अधिकारी , वन कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने मिलकर मुनगा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इनके अलावा ग्रामीणों को घर के आंगन बाड़ी व खेत के मेडो में लगाने पौधे सहित सब्जी एवं फलों के बीज वितरण किये। वही सीडबाल योजना के तहत जंगल के खुले क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के बीज का छिड़काव किया गया है।

इस संबंध में श्री मेश्राम ने बताया कि प्रदेश सरकार के महती मुनगा महाअभियान योजना के तहत पूरे राज्य में मुनगा पौधा रोपण किया जा रहा है। मुनगा पोष्टिक होने के साथ ही शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसीक्रम में जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह से ही वन विभाग के नर्सरी में तैयार किये गये मुनगा सहित अन्य प्रजातियों के पौधें का निशुल्क वितरण स्कूल,आंगनबाड़ी, शासकीय कार्यालय, सहित लोगो दिया जा रहा है। साथ वही वन कर्मचारियों के द्वारा स्थल पर जाकर पौधे लगाने में लोगो के मदद व जागरूक कर रहे है।
उन्होंने कहा कि जंगल क्षेत्र के रहवासियों के लिए जंगल केवल निस्तारी के लिये ही नही अपितु लोगो के जीविकापार्जन का प्रमुख साधन भी है। कोरोना काल मे शासन द्वारा चलाये गए वनधन योजना लोगो के लिये कारगर साबित हुई है। क्षेत्र में वनोपज संग्रहित कर लोगअच्छी आमदनी प्राप्त किये है वही पश्चिम  वनमंडल भी प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही है। जंगल पर अधिक ध्यान देना ही प्रमुख उद्देश्य है, ताकि पर्यावरण के साथ ही लोगो को लाभ मिल सके। इनके अलावा ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बचाव व सुरक्षा हेतु जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर अशोक दानी   एसडीओ पूर्व कापसी,दिनेश तिवारी रेंजर कापसी, हीरा सिह उइके रेंजर कोयलीबेड़ा, आर सी यादव रेंजर पूर्व परलकोट, शंकर दास रेंजर पश्चिम परलकोट सीताराम पुडो जनपद सदस्य, धनंजय शर्मा, स्टाप व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Saturday, July 11, 2020

मुनगा एवं सीडबाल महाअभियान का शुभारंभ

 

विधायक अनुप नाग, डीएफओ मनीष कश्यप ने ग्रामीणों को भेंट किए पौधे

भानुप्रतापपुर। पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत भानुप्रतापपुर, दुर्गुकोंदल, अंतागढ़ व आमाबेड़ा वन परिक्षेत्र में मुनगा पौधा वितरण के साथ ही सीडबाल योजना के तहत आज शनिवार को अनूप नाग विधायक अंतागढ़ एवं मनीष कश्यप वनमंडलाधिकारी पूर्व वनमंडल के द्वारा अभियान की शुरुवात की गई।
प्रदेश सरकार के महती मुनगा महाअभियान के तहत  06 जुलाई से ही वृहद मात्रा में मुनगा सहित अन्य प्रजाति के पौधे स्कूल,आंगनबाड़ी सहित घरों में लगाये जा रहे है। इसीक्रम में आज पूर्व वन मंडल रेंजों में पौधे लगाए गए साथ ही ग्रामीणों को मुनगा पौधे के साथ ही एक हजार किलोग्राम सब्जी बीज एवं पांच सौ किलोग्राम फलदार बीच प्रदाय किया गया।
डीएफओ श्री  कश्यप ने कोरोना काल के इस दौर में लोगो को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण किया गया। एवं जंगल के सुरक्षा में ग्रामीणों की अहम भूमिका होने की बात कही। वही क्षेत्र में जल्द ही आयरन फ़िल्टर दिए जाएंगे ताकि  प्रभावित लोगों को शुद्ध जल मिल सके।

Monday, July 6, 2020

वन विभाग के बाबू ने कटवाए सागौन पेड़ विभाग को करता रहा गुमराह

वन विभाग के बाबू ने कटवाए  सागौन पेड़
विभाग को करता रहा गुमराह
वन अपराध दर्ज

भानुप्रतापपुर। वन परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत बाबू ने
अपने ही निवास में लगे हरेभरे सागौन पेड़ को  कटवा दिए जिस पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए बाबू सहित काटने वाले दो अन्य आरोपियों के ऊपर वन अपराध क्रमांक 11303/15 दिनाक 05.07.2020 कायम करते हुए  कार्यवाही की जा रही है।
क्या था मामला

वन विभाग के बाबू गोविंद मानिकपुरी ने अपने ऑफिस के दो मैतरु राम पटेल पिता दयालु निवासी ग्राम। रानवाही महेंद्र कुमार यादव पिता ह्रदय राम यादव निवासी ग्राम चवेला
कर्मचारियों के  द्वारा कटवाया  गया था इसकी जानकारी लोगों को लगने के बाद इस पेड़ को छुपा छिपा कर लोगों को  गुमराह करने के लिए उसके जगह पर नीम के पेड़  का डंगाल को भी काट दिया था वन विभाग के द्वारा सच्चाई जानने के लिए इसकी जांच कराई इसमें सही पाया गया कि बाबू ने पेड़ कटवाया गया  है जिस पर  वन परिक्षेत्र कार्यालय  पीछे झाड़ी में छिपाकर रखा  गया था। 
     
वन परिक्षेत्र कार्यालय भानुप्रतापपुर में कार्यरत बाबू गोविंददास मानिकपुरी जो कार्यालय के लगभग 100 मीटर दूरी पर सरकारी क्वाटर में निवासरत है और उनके निवास में एक सागौन का पेड़ था उसे काट दिया था इसलिये काटा कि उनका कार को ले जाने में अड़चन हो रही थी और उसे पेड़, जड़, शाखा को रोतोंरात गायब कर दिया जड़ को भी उखाड़कर वहां मिटटी डाल दिया ताकी किसी को पता न चले पर पास में काम करने वाले मजदुरों व अन्य लोगों ने इसे देख लिया था। इसे छुपाने के लिए मानिकपुरी ने दुसरे नीम के डंगाल को भी काट दिया और शिकायत मीडियाकर्मी पहुंचे तो नीम के पेड़ का डंगाल को काटना बताया इस पर एक झूठ को छुपाने के लिए दुसरे पेड़ के डंगाल को भी काट दिया था। 
चौकीदारों से दवाब डालकर पेड़ को हटवाया था
वन विभाग के बाबू के द्वारा पेड़ काटने की जानकारी होने पर इसे छुपाने के लिए विभाग के ही दो चौकीदार महेंद्र यादव और मेहतरू को गुरूवार की रात्रि लगभग 9 बजे फोन कर बुलाया और इसे छुपाने के लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय के पीछे झाड़ी है वहां छिपा दिया और चौकीदारों को कहा कि किसी भी न बताये।
वन परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश नेताम ने बताया विभाग क्लर्क के द्वारा अपने निवासी सरकारी क्वाटर से सागौन पेड़ काटने की खबर आई थी इसकी जांच कराई गई इसमें सही पाया गया है पेड़ को बरामद कर लिया गया है पूरी जांच के बाद इसकी रिपोर्ट कार्रवाही के लिए उच्च अधिकारी को भेजा जायेगा।

Thursday, July 2, 2020

बीजेपी का धरना प्रदर्शन / कांग्रेस ने किया पलटवार

भूमि पट्टे के नाम पर जबरन वसूली
बीजेपी का धरना प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

                बीजेपी का धरना प्रदर्शन

भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा आज गुरुवार को शासकीय नजूल आबादी मद भूमि के व्यवस्थापन भू-भाटक राशि के रूप में जबरन वसूली के विरोध में थाना के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विरोध जताया एवं राज्यपाल के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं राज्य सरकार के रवैया से नाराजगी जाहिर करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। उनके द्वारा कहा गया कि नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के अंतर्गत शासकीय नजूल आबादी भूमि पर वर्षो से काबिज है जिन्हें   तहसीलदार के द्वारा भूमि व्यवस्थापन निर्धारित कर वसूली जा रही है। जबकि भाजपा सरकार निशुल्क पट्टा वितरण करने का निर्णय लिया गया था।
राज्य सरकार के पंजीयन विभाग द्वारा निर्धारित वर्तमान बाजार मूल्य का 152 प्रतिशत किया गया है, तथा पृथक से उपकर व अधोसंरचना शुल्क जोड़ा जा रहा है, जो कि काबिज लोगों की आर्थिक क्षमता से बहुत ज्यादा है। विगत 03 माह के लॉकडाउन के पश्चात वर्षों से शासकीय नजूल आबादी भूमि पर काबिज लोगो से भू भाटक के रूप में जबरिया वसूली का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पंचायत अंतर्गत कई गरीब परिवार निवासरत है। इन परिवार का आवास प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाया गया है वही मध्यम वर्गीय परिवार के लिए भारी भरकम राशि अदा किया जाना संभव नही है। राशि जमा नही किये जाने पर मकान तोड़ने व बेदखल किये की धमकी दिए जा रहे है, जिससे लोग अत्यधिक डरे सहमे हुए है। यदि भविष्य में जनधन की हानि होती है तो इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। नजूल भूमि आबादी मद कि भूमि के व्यवस्थापन के लिये राशि लेने के निर्णय को वापस लिए जाए। 
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से निखिल सिह राठौर, बुधनु पटेल,हेम प्रकाश शिवहरे, अभय पांडे, ब्रिजेश चौहान, कस्तूरचंद जैन, नरोत्तम सिह चौहान, बाबूलाल विश्वास, रणवीर सिंह,ललित साहू, आकाश सोलंकी ,मनीष साहू,राजिंदर रंधावा, संध्या साहू,सतीश यादव, ललित गांधी, नंदलाल वट्टी,पावल मसीह,डीकेश साहू,तिब्बत साहू
 रंजीत ठाकुर, मनोज तिवारी, अनूप कुमार,रमेश तिवारी, मंजू मोटवानी, नारायण सिंह, विष्णु सोनी, शान्ति सोनी, उषा शर्मा, निर्मल सिंह,राजिंदर कौर, राजकुमार यादव, सुशील आहूजा,दयालदास, आलोक घोष सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


कांग्रेस ने किया पलटवार

बीजेपी के द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि भाजपा के द्वारा पट्टे को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाया जा रहा है जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी स्थिति परिस्थितियों में न तो जमीन से बेदखल किया जाएगा और न ही उनके मकान को तोड़ा जाएगा। बीजेपी के द्वारा राजनीति रोटी सेकने के उद्देश्य से लोगो को बरगलाया जा रहा है, जबकि देखा जाए तो बीजेपी के अधिकांश बड़े नेताओं द्वारा जो धरना में बैठे हुए है उन्ही के द्वारा भूमि पट्टे के लिये आवेदन किया जा रहा है।

बैंक की गलती के चलते भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक

भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक    विभाग ने की बैंक मैनेजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भानुप्रतापपुर । प्रदेश सरकार के ...