विधायक अनुप नाग, डीएफओ मनीष कश्यप ने ग्रामीणों को भेंट किए पौधे
भानुप्रतापपुर। पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत भानुप्रतापपुर, दुर्गुकोंदल, अंतागढ़ व आमाबेड़ा वन परिक्षेत्र में मुनगा पौधा वितरण के साथ ही सीडबाल योजना के तहत आज शनिवार को अनूप नाग विधायक अंतागढ़ एवं मनीष कश्यप वनमंडलाधिकारी पूर्व वनमंडल के द्वारा अभियान की शुरुवात की गई।
प्रदेश सरकार के महती मुनगा महाअभियान के तहत 06 जुलाई से ही वृहद मात्रा में मुनगा सहित अन्य प्रजाति के पौधे स्कूल,आंगनबाड़ी सहित घरों में लगाये जा रहे है। इसीक्रम में आज पूर्व वन मंडल रेंजों में पौधे लगाए गए साथ ही ग्रामीणों को मुनगा पौधे के साथ ही एक हजार किलोग्राम सब्जी बीज एवं पांच सौ किलोग्राम फलदार बीच प्रदाय किया गया।
डीएफओ श्री कश्यप ने कोरोना काल के इस दौर में लोगो को जागरूक करते हुए मास्क का वितरण किया गया। एवं जंगल के सुरक्षा में ग्रामीणों की अहम भूमिका होने की बात कही। वही क्षेत्र में जल्द ही आयरन फ़िल्टर दिए जाएंगे ताकि प्रभावित लोगों को शुद्ध जल मिल सके।
No comments:
Post a Comment