Wednesday, July 29, 2020

बैंक की गलती के चलते भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक

भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक 


 विभाग ने की बैंक मैनेजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
भानुप्रतापपुर। प्रदेश सरकार के आदेशों का अवहेलना करते हुए इलाहाबाद बैक कांकेर शाखा के  मैनेजर के तुगलकी फरमान के चलते लोग त्रस्त हो रहे है। बैंक मैनेजर के लापरवाही के चलते आज दो माह उपरांत भी कांकेर जिले के संवेदनशील क्षेत्र आमाबेड़ा व उसेली जिला यूनियन प्रबन्ध समिति के अंतर्गत सैकड़ों तेंदूपत्ता संग्रहको का भुगतान नही हो सका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कांकेर को पत्र लिखकर संबंधित बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
विदित हो कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। ग्रामीणों के जीविकोपार्जन के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। लेकिन  इलाहाबाद बैंक के द्वारा आज दो माह बाद भी आरटीजीएस न करते हुए उन्हें  भुगतान के लिए घुमाए जा रहे है।
 जबकि आमाबेड़ा परिक्षेत्र के अधिकांश संग्रहको का खाता इलाहाबाद बैंक कांकेर शाखा में है। विभाग के द्वारा इलाहाबाद बैंक में संग्रहको के खाता होने के कारण उन्ही बैंक राशि जमा की जा रही है। दूसरे बैंक में यदि राशि जमा की जाती है तो बैंक के यदि संग्रहको के खाता गलत हो जाने पर राशि दूसरे के खाते जा सकती हैं इसलिए इलाहाबाद बैंक में राशि जमा की जा रही। 
संग्रहको के भुगतान की समस्या का निराकरण को लेकर प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी द्वारा बैक मैनेजर हिरेश्वर प्रसाद वैध से चर्चा किये जाने पर मैनेजर के द्वारा प्रबंधक एवं पोषक अधिकारियों को कहा गया कि खीर मलाई देना बैंक खाये हम सिर्फ मजदूरी करे, इस अशोभनीय शब्द व दुर्व्यवहार  का उल्लेख आमाबेड़ा  वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा अपने संदर्भित पत्र क्रमांक 05 में लेख किया गया है तथा बैंक मैनेजर द्वारा विगत दो माह से समिति के प्रबंधको को उनके पत्र के पावती नही दिया गया। उन्हें चिल्लाते हुए बैंक से भगा दिया जाता है।
पूरे वनमंडल में सिर्फ इलाहाबाद बैंक कांकेर के खाता धारकों के साथ ही यह समस्या आ रही इसका पूर्ण रूप से जिम्मेदार घूसखोर मैनेजर हिरेश्वर प्रसाद वैध के ऊपर वन मंडल अधिकारी के द्वारा अपने पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कांकेर को एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। वही पर आमाबेड़ा अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र में भुगतान विलम्ब होने पर अप्रिय घटना का भी लेख किया गया है।
                  डी.एफ.ओ मनीष कश्यप

इस सम्बंध में डीएफओ मनीष कश्यप पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर ने जानकारी देते हुए बताया आमाबेड़ा वन परिक्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्रहको  की भुगतान संबंधित शिकायत प्राप्त हुई जिस पर मेरे द्वारा कलेक्टर व एसपी कांकेर को पत्र लिखकर इलाहाबाद बैंक मैनेजर के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई।

No comments:

Post a Comment

बैंक की गलती के चलते भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक

भुगतान के लिए भटक रहे तेंदूपत्ता संग्रहक    विभाग ने की बैंक मैनेजर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भानुप्रतापपुर । प्रदेश सरकार के ...