मुनगा सहित अन्य प्रजातियों के पौधे एवं सब्जी व फल बीज का निशुल्क वितरण
भानुप्रतापपुर। पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर के अंतर्गत कापसी,पूर्व परलकोट,पश्चिम परलकोट, एवं कोयलीबेड़ा वन परिक्षेत्र में शनिवार को आर सी मेश्राम वनमंडलाधिकारी पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर के नेतृत्व व दिनेश तिवारी वन परिक्षेत्र अधिकारी , वन कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने मिलकर मुनगा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इनके अलावा ग्रामीणों को घर के आंगन बाड़ी व खेत के मेडो में लगाने पौधे सहित सब्जी एवं फलों के बीज वितरण किये। वही सीडबाल योजना के तहत जंगल के खुले क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के बीज का छिड़काव किया गया है।
इस संबंध में श्री मेश्राम ने बताया कि प्रदेश सरकार के महती मुनगा महाअभियान योजना के तहत पूरे राज्य में मुनगा पौधा रोपण किया जा रहा है। मुनगा पोष्टिक होने के साथ ही शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसीक्रम में जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह से ही वन विभाग के नर्सरी में तैयार किये गये मुनगा सहित अन्य प्रजातियों के पौधें का निशुल्क वितरण स्कूल,आंगनबाड़ी, शासकीय कार्यालय, सहित लोगो दिया जा रहा है। साथ वही वन कर्मचारियों के द्वारा स्थल पर जाकर पौधे लगाने में लोगो के मदद व जागरूक कर रहे है।
उन्होंने कहा कि जंगल क्षेत्र के रहवासियों के लिए जंगल केवल निस्तारी के लिये ही नही अपितु लोगो के जीविकापार्जन का प्रमुख साधन भी है। कोरोना काल मे शासन द्वारा चलाये गए वनधन योजना लोगो के लिये कारगर साबित हुई है। क्षेत्र में वनोपज संग्रहित कर लोगअच्छी आमदनी प्राप्त किये है वही पश्चिम वनमंडल भी प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही है। जंगल पर अधिक ध्यान देना ही प्रमुख उद्देश्य है, ताकि पर्यावरण के साथ ही लोगो को लाभ मिल सके। इनके अलावा ग्रामीणों को कोरोना वायरस के बचाव व सुरक्षा हेतु जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर अशोक दानी एसडीओ पूर्व कापसी,दिनेश तिवारी रेंजर कापसी, हीरा सिह उइके रेंजर कोयलीबेड़ा, आर सी यादव रेंजर पूर्व परलकोट, शंकर दास रेंजर पश्चिम परलकोट सीताराम पुडो जनपद सदस्य, धनंजय शर्मा, स्टाप व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment