प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहा चकाचक सड़क, ग्रामीण मजदूरों को भी मिल रहा रोजगार
8 अप्रैल 2020
राजेश रंगारी
भानुप्रतापपुर :- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव तक विकास पहुंचता दिख रहा है, इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार के कुछ अवसर भी सृजित हो रहा हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सबसे बड़ा फायदा गांवों को हो रहा है शहरों से सीधे जुड़ जाएंगे
लॉक डाउन के डेढ़ महीने बाद विकास कार्य के साथ जिंदगी को पटरी पर लाने शासन प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है जिसका पालन कराने विभाग के अधिकारियों द्वारा गंभीरता से पालन किया जा रहा है
लॉक डाउन के हालत में भी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर परियोजना क्रियावन्य इकाई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोरोना संक्रमण सुरक्षा के साथ सभी निर्देशों का पालन करते हुए विभाग में स्वीकृति सड़कें चकाचक हो रही है।
योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़को के निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है कोरोना संक्रमण के विषम हालत में सड़के सुधारने के साथ ही साथ जिले के सैकड़ों ग्रामीणों को अब रोजगार भी मिला हुआ है
कोरोना महामारी के बीच कड़ी सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ निर्माण और विकास कार्य शुरू हो गया है शासन के सख्त निर्देश में अधीक्षण अभियंता श्री मुकेश संतोषी व कार्यपालन अभियंता श्री धनंजय देवांगन ने विकास हेतु हरी झंडी दिखाया है इसी के साथ पीएमजीएसवाई ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
पीएमजीएसवाई के अधिकारी ने बताया कार्य से जुड़े लोगों को सख्त निर्देश है कि कोरोना से सुरक्षा को लेकर शासन की दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन करें निर्माण कार्य में लगने के पहले मजदूरों और कर्मचारियों का बॉडी टेंपरेचर लिया जा रहा है शोषल डिस्टेन्स का पालन करते हुए बार-बार हाथ धुलाई एवं सैनीटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है इसे पूर्णत पालन करने परीयोजना क्रियावन्य इकाई में कार्यरत सहायक अभियंता एवं उप अभियंताओ का प्रयास सराहनीय है।
इन जगहों पर बन रही सड़क
मेन रोड से अलवर खुर्द भानुप्रतापपुर,मेन रोड से शाहकट्टा से शिकारीपारा भानुप्रतापपुर, भुरका रोड़ भानुप्रतापपुर,रानी डोंगरी से नीचेतोनका भानुप्रतापपुर मेन रोड प्रभेली से बेलवा पानी
दुर्गकोंदल,मेन रोड से झरीपारा
दुर्गकोंदल,कच्चे दमकसा से छिंदगांव दुर्गकोंदल,कोतुलबेडा से मेटाबुदेली कोयलीबेड़ा,मेन रोड से मेटा मंदले कोयलीबेड़ा,रामपुर से बेरेकोट कोयलीबेड़ा,बड़गांव प्रतापपुर रोड बड़े झारकट्टा
No comments:
Post a Comment