चारगांव मेटाबोदेली माईन्स प्रबन्धन के द्वारा श्रमिक एवं ग्रामिणों को नॉज मास्क का वितरण किया गया
भानुप्रतापपुर : - ग्राम चारगांव मेटाबोदेली मे जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कोरोना वायरस के भयंकर संक्रमण को देखते हुए एवं केन्द्र व राज्य शासन के गाईड लाईन के तहत् ही सक्रिय कदम उठाया। श्रमिको एवं ग्रामिणों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए कंपनी प्रबन्धन ने वृहद रूप से निकट के ग्रामो मे नॉज मास्क का वितरण कर इसकी उपयोगिता बताया। मास्क वितरण के दौरान प्रबंधन द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गये सभी निर्देशो का ठीक तरह से पालन करें ताकि इस महामारी संक्रमण से बचा जा सके, जैसे कि खासते व छीकते समय मास्क या गमछा से मुंह - नाक को ढ़क के रखें। कम से कम एक दुसरे से छः फीट की दुरी बनाए रखें। जिस व्यक्ति को बुखार या खांसी सर्दी हो या सांस लेने मे तकलीफ हो रही हो वह जितनी जल्दी हो सके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जाकर जांच व इलाज करवाये। दिन मे कई बार अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। उक्त जानकारीओ को ग्रामीणों एवं श्रमिको को पम्पलेट वितरण कर सभी को अवगत काराया गया। कंपनी प्रबन्धन द्वारा माईन्स के निकट गांवो मे घर - घर जाकर पम्पलेट्स बांट कर ग्रामिणों को जागरूक किया गया एवं सैनिटाईजिंग का कार्य भी कराया गया।
मास्क वितरण एवं सैनिटाइजिंग कार्यक्रम मे सरंपच व ग्रामवासिओ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ग्रामिणो ने प्रबन्धन के इस कार्य को देखते हुए आभार प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment