खेती के नाम से कर रहे हैं अवैध कब्जा
10 मई 2020
राजेश रंगारी
मामला वन परिक्षेत्र कोरर आर .एफ 217
भानुप्रतापपुर। कोरर वन परिक्षेत्र के अधिकारी के लापरवाही के चलते भानबेड़ा उप सर्किल मुख्य मार्ग से लगा हुआ वनभूमि आर एफ कक्ष क्रमांक 217 पर अतिक्रमण कर खेत बनाए गए है। जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही नही किए जाना अधिकारी की संलिप्तता को उजागर कर रही है।
विभाग की लापरवाही के चलते जंगल का रकबा तेजी से घटते जा रहे है। व जंगल के अभाव होने से जंगली जानवर गांव व नगर की ओर विचरण कर रहे है। इसके चलते जंगली जानवरों एवं इंसान दोनों को खतरा बना हुआ है। अब तक कई मामले भी देखने व सुनने मिले है।
रेंजर साहब के मेहरबानी के चलते वनभूमि अतिक्रमण के मामले में कोरर परिक्षेत्र भी पीछे नही रहा है। आर एफ कक्ष क्रमांक 217 भानुप्रतापपुर- कांकेर मुख्य मार्ग से लगे होने के कारण यह भूमि की कीमत लाखो में है। मजे की बात यह है कि सड़क किनारे वनभूमि पर हरे-भरे वृक्षो को धराशायी कर कब्जा किये जाने के बावजूद विभाग द्वारा कार्यवाही नही किया जाना भी उनके संलिप्तता को दर्शाता है। वही विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यप्रणाली को देखा जाए तो सड़क किनारे वनभूमि को बचाने में नाकाम साबित हो रहे है तो जंगल व जंगली जानवरों कि रक्षा कैसे करेंगे यह सोचने वाले बात है।


No comments:
Post a Comment